logo

Assembly Elections : राष्ट्रीय जनता दल से सभी निष्कासित नेता पार्टी में लौटे, तेजस्वी यादव ने करायी वापसी

TEJASWI_YADAV.jpg

रांची  
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल से निष्कासित सभी नेताओं को दल में वापस ले लिया है। इस बाबत झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल से निष्कासित पलामू के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, युवा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश के पूर्व महासचिव विनोद यादव को कुछ दिन पूर्व दल से निष्कासित किया गया था।  इनको आज तेजस्वी प्रसाद यादव ने दल में वापस लिया और निर्देश दिया कि सभी नेता दल हित में  दल के लिए कार्य करते रहेंगे। संगठन को मजबूत करेंगे। अभी से ही सभी दल की  मजबूती के लिए कार्य करें और चुनाव में लग जाने का निर्देश दिया। ये जानकारी डॉ मनोज कुमार, मुख्य प्रवक्ता ने दी है। 


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News Assembly Elections Assembly